Kanpur News: विधायक के PRO की गिरफ्तारी को लेकर भीम आर्मी और BSP के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
कानपुर में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
कानपुर में घाटमपुर विधायक सरोज कुरील के पीआरओ मनीष तिवारी की गिरफ्तारी को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी के आदेश पर मनीष तिवारी की गिरफ्तारी को लेकर रविवार को जहानाबाद रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास प्रदर्शन किया।
कानपुर, अमृत विचार। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पहेवा में हुए विवाद के बाद आठ नामजद आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। वहीं, घाटमपुर विधायक सरोज कुरील के पीआरओ मनीष तिवारी की गिरफ्तारी को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी के आदेश पर मनीष तिवारी की गिरफ्तारी को लेकर रविवार को जहानाबाद रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास प्रदर्शन किया।
.jpg)
इस दौरान उन्होंने विधायक के पीआरओ मनीष तिवारी की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंचे घाटमपुर एसडीएम रामानुज व एसीपी रंजीत कुमार ने मौके पहुंचे तो भीमआर्मी के जिला अध्यक्ष ने ज्ञापन सौंपा। जिसको लेकर एसडीएम रामानुज व एसीपी रंजीत कुमार ने एक महीने के अंदर मनीष को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया है।
घाटमपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पहेवा में बुद्ध कथा के दौरान हुई। अराजकता को लेकर पहेवा कांड के मुख्य आरोपी मनीष तिवारी की गिरफ्तारी न होने को लेकर भीम आर्मी व बसपा के कार्यकर्ताओं ने घाटमपुर जहानाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार को रोड जाम करने का प्रयास किया। इस दौरान सूचना पाकर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

जिसको लेकर सड़क जाम नहीं कर पाए। कार्यकर्ताओं ने मनीष तिवारी को गिरफ्तार करो, भ्रष्टाचार बंद करो के नारों के साथ अपनी आवाज को उठाया। वहीं मौके पर पहुंचे घाटमपुर के एसडीएम रामानुज व एसीपी रंजीत कुमार को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया कि अगर मनीष तिवारी की एक महीने के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम लोग आंदोलन के लिए तैयार करेंगे।

घाटमपुर एसडीएम रामानुज ने गिरफ्तारी के लिए एक महीने का समय भीम आर्मी कार्यकर्ता व बसपा कार्यकर्ताओं से मांगा है। इस दौरान घाटमपुर छावनी में तब्दील रहा। चपपे-चपपे पर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा। इसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
.jpg)
ये भी पढ़ें- Kanpur News: सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने 2024 के चुनाव के लिए कसी कमर, कार्यकर्ताओ में भरा जोश
