लखनऊ : CM योगी और जेपी नड्डा ने स्वर्गीय आशुतोष टंडन को दी श्रद्धांजलि 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजधानी के दौरे पर रहे। उन्होंने विकसित भारत यात्रा समेत कई कार्यक्रमों में शिरकत की। भाजपा अध्यक्ष और सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजधानी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय आशुतोष टंडन के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नेताओं ने पूर्व मंत्री के परिजनों से मुलाकात भी की।  

23 - 2023-12-31T192050.859

सीएम योगी रविवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ विकसित भारत यात्रा में शामिल हुए। रिंग रोड, बुद्धेश्वर पर आयोजित इस यात्रा में उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। सीएम योगी ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सभी को एक नया भारत दिखाई देता है, जिसमें हर नागरिकों को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मात्र साढ़े नौ वर्षों में 4 करोड़ गरीबों को फ्री आवास की सुविधा दी। इसके साथ ही फ्री में शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, राशन, कोरोना कालखंड में फ्री टेस्ट, फ्री उपचार और फ्री वैक्सीन की सुविधा दी गई।

ये भी पढ़ें -दिल्ली पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 10 हजार कर्मी किए तैनात

संबंधित समाचार