रामपुर: नव वर्ष पर कोहरे में खूब थिरके युवा, छोड़ी आतिशबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रात को 12 बजते ही खूब  हुआ धूम-धड़ाका, मोबाइल पर भी भेजे गये एक दूसरे को बधाई संदेश 

रामपुर, अमृत विचार। नव वर्ष पर कोहरे के बीच युवा खूब थिरके और रात को 12 बजते ही खूब धूम धड़ाका हुआ और आतिशबाजी से आसमान रंगीन हो गया। होटलों और पार्को में सात डिग्री पारे में युवा खूब थिरके और नव वर्ष की एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बाजारों को खूब सजाया गया। लोगों ने नव वर्ष पर काटने के लिए केक खरीदे। 

सर्द भरी रात में होटलों और घरों में नये साल पर युवाओं ने खूब धम्माल मचाई। रात को 12 बजते ही धूम-धड़ाका शुरू हो गया जमकर आतिशबाजी की गई। आतिशबाजी से आसमान रंगीन हो गया पूरे दिन युवाओं ने गिफ्ट सेंटर से तरह-तरह के उपहार खरीदे। पेंडल सेट की खूब बिक्री हुई है। बाजारों को रंग-बिरंगे गुब्बारों और झालरों से सजाया गया था। हाईवे स्थित होटल रेडियंस पार्क में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने नये साल का इस्तकबाल पूरे जोशो-खरोश से किया। नये साल पर बाजारों को रंग-बिरंगे गुब्बारों और झालरों से सजाया गया। युवाओं ने बाजारों से नव वर्ष पर अपनों को देने के लिए उपहार खरीदे। नव वर्ष के बधाई संदेश मोबाइल पर एक दूसरे को देर शाम से भेजने का सिलसिला शुरू हो गया। युवाओं ने तरह-तरह के डिजाइनिंग में बधाई संदेश मोबाइल के माध्यम से एक दूसरे को भेजे। 

 न्यू ईयर के कार्ड तो गुजरे जमाने की बात हो गई हैं। लोग मोबाइल पर तरह-तरह के नव वर्ष के संदेश भेज रहे हैं। अब टेडि बियर, पेंडल सेट और मैजिक फोटो फ्रेम की खूब बिक्री हुई है- सोनू सचदेवा, कारोबारी।

रामपुर में नहीं परिवार संग सैलिब्रेट करने की जगह
रामपुर में परिवार संग कोई त्योहार या नया साल सैलिब्रेट करने के लिए कोई स्थ्ज्ञल नहीं है। इस कारण अधिकतर लोग नव वर्ष या अन्य किसी त्योहार पर नैनीताल का रुख करते हैं। रामपुर में कोई ऐसी जगह नहीं है जहां परिवार संग नया साल मनाया जा सके। रंजन कुमार बताते हैं कि वह परिवार संग नैनीताल जाएंगे और बच्चों के साथ नये साल को सैलिब्रेट कर एक तारीख की शाम को रामपुर लौट आएंगे।

1- रात को नव वर्ष की खुशी में छोड़ी गई आतिशबाजी। 
2- आतिशबाजी से आसमान रंगीन हुआ। 
3- नव वर्ष के खुशी में बिक्री के लिए रखे केक। 
4- उपहार दिखाता दुकानदार।
5- सोनू सचदेवा, कारोबारी
6- गिफ्ट आइटम पेंडिल।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: गैंगरेप पीड़ित किशोरी के बीमार बच्चे की इलाज के दौरान मौत

संबंधित समाचार