अमेठी: पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल दो बदमाश गिरफ्तार, दारोगा के हाथ में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। 30 दिसम्बर की देर शाम अमेठी पुलिस ने आप पार्टी के जिला अध्यक्ष के बेटे के साथ लूट की घटना का जिन बदमाशो ने अंजाम दिया था। उन्ही बदमाशो से स्वाट टीम व अमेठी पुलिस की रविवार को मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। जबकि एक बदमाश भागते समय उसके सिर में चोट आई है। जवाबी फायरिंग में एक एसआई भी घायल हुए है। 

बीते शनिवार की शाम आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल के बेटे मिहिर जायसवाल राजेश मसाला फैक्ट्री से चार लाख रुपये अपने बुआ के लड़के आयुष जायसवाल के साथ मोटर साइकिल से अमेठी वापस जा रहे थे। शाम करीब 7 बजे जैसे ही मिहिर नौगिरवां व शिरिका का पुरवा के बीच पहुंचे ही थे कि बाइक सवार बदमाशों ने मिहिर और आयुष की आंख में मिर्च डालकर चार लाख रुपये लूट लिए थे।

घटना की सूचना मिहिर ने अमेठी कोतवाली पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस में खलबली मच गई थी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसपी डॉ इलामारन ने घटना का खुलासा करने के सख्त निर्देश दिए थे। स्वाट टीम व कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी की संयुक्त टीम के साथ बदमाशों की तलाश में लगे थे। रविवार की देर रात करीब सवा 11 बजे उन्हें मुखबिर से लुटेरों की शिनाख्त घोरहा चौराहे के पास मिली।

सूचना मिलते ही स्वाट टीम व कोतवाली प्रभारी की संयुक्त टीम के साथ घोरहा चौराहे पर पहुंचकर घेरा बंदी कर ली। बदमाशों ने पुलिस से घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में घोली लगी है। जबकि एक बदमाश भागते समय गिरने से उसके सिर में चोट लगी है। वहीं जवाबी फायरिंग में एक एसआई के हांथ में भी गोली लगी है।

मुठभेड़ में घायल सभी बदमाशों को सीएचसी अमेठी पहुंचाया गया। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार ने बताया कि 30 दिसम्बर की देर शाम एक व्यापारी से बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए है। जिनके पास से लूट के साढ़े तीन लाख रुपये बरामद हुए है।

उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास से एक सफेद रंग की अपाची मोटरसाइकिल, पिस्टल व तमंचा भी बरामद हुआ है। बदमाशों की पहचान सुल्तानपुर जनपद के कोतवाली नगर निवासी शेखावत हुसैन पुत्र शहजाद (23), निजामुद्दीन पुत्र शिकन्दर (25) व बाराबंकी जिले के थाना रामसनेही घाट निवासी शान मोहम्मद उर्फ अली पुत्र गुलाम मोहम्मद के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:-बसपा सुप्रीमो मायावती ने देशवासियों से की अपील- नए साल में 'सर्वजन हितैषी' सरकार बनाएं

संबंधित समाचार