सीएम योगी ने नए साल पर गोरखनाथ मंदिर में किया हवन और रुद्राभिषेक
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए साल की सुबह सोमवर को गोरखनाथ मंदिर में 'हवन' और 'रुद्राभिषेक' किया। इस दौरान सीएम योगी ने भगवान भोलेनाथ से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट किया, "आप सभी को अंग्रेजी नव वर्ष 2024 की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।"
मिली जानकारी के मुताबिक, नए साल के पहले दिन सोमवार की सुबह मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के दर्शन के दौरान मंदिर में अपने आवास के प्रथम तल पर स्थित शक्तिपीठ में विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। विद्वान आचार्यों एवं पुरोहितों ने रुद्राभिषेक का अनुष्ठान संपन्न कराया।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: यहां मच्छरों से लगता है डर..., लोग बोले- कॉलोनी का नाम सुनकर लिया था प्लॉट, अब हो रहा पछतावा
