वाराणसी: नए साल का जश्न पड़ा फीका, गार्ड ने अधिवक्ता को मारी गोली, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। लालपुर पांडेयपुर थाना अंतर्गत तड़ीखाना तिराहे के पास एक लान में रविवार की रात नव वर्ष पार्टी के दौरान अधिवक्ता के गार्ड ने गोली मार दी । क्षेत्रीय लोगों के अनुसार सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अधिवक्ता को गोली मार दी। आनन फानन में घायल अधिवक्ता को बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया। इलाज के दौरान अधिवक्ता की मौत हो गई।  आरोपी गार्ड को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

पुलिस पूछताछ के साथ ही अग्रिम कार्रवाई में जुटी रही। ताड़ीखाना तिराहा के समीप एक लॉन में नदेसर निवासी अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह (36 वर्ष) अपने दोस्तों और कर्मचारियों के साथ नववर्ष की पार्टी मना रहे थे। उनके साथ उनके मकान का सिक्योरिटी गार्ड नगवा निवासी हरदेंदु शेखर त्रिपाठी भी मौजूद था। 

आरोप है कि जातिगत टिप्पणी से सिक्योरिटी गार्ड नाराज हो गया। गार्ड ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से राघवेंद्र सिंह को गोली मार दी। इससे पार्टी में हड़कंप मच गया। राघवेंद्र के दोस्त उन्हें तत्काल उपचार के लिए बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आरोपित पुलिस कस्टडी में है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: यहां मच्छरों से लगता है डर..., लोग बोले- कॉलोनी का नाम सुनकर लिया था प्लॉट, अब हो रहा पछतावा

संबंधित समाचार