Kanpur Fire: गैजेंस क्लब में लगी आग… आग से सामान जलकर खाक, दमकल ने कड़ी मशक्कत कर पाया काबू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के गैजेंस क्लब में आग लग गई।

कानपुर के गैजेंस क्लब में भीषण आग लग गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

कानपुर, अमृत विचार। स्वरूप नगर थानाक्षेत्र में आर्य नगर पॉश इलाके में स्थित गैंजेस क्लब के टपरी रेस्टोरां में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। धू-धूकर उठती आग की लपटों से हडकंप मच गया। कर्मचारियों ने फायर कंट्रोल रूम में सूचना देकर आग बुझाना शुरू किया। कुछ ही देर में पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। आग की घटना से लाखों का माल जलकर खाक हो गया। हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। 

सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि एक जनवरी को सुबह 11.40 मिनट पर मिनी कंट्रोल रूम में आर्य नगर के गैंजेस क्लब में आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद उन्होंने तुरंत फायर स्टेशन कर्नलगंज से दो दमकल, फजलगंज और लाटूश रोड से एक-एक दमकल की गाडि़यां मौके पर रवाना की।

Ganges Club Fire

इसके बाद उनके नेतृत्व में पूरी टीम के साथ आग बुझाने का काम शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि आग गैंजेस क्लब में दूसरे तल पर स्थित टपरी रेस्टोरां में लगी थी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि धू-धू उठती लपटों के कारण कुछ ही देर में आग फैल गई जिसकी चपेट में वहां पर लकड़ी की झोपड़ियां, कुर्सियां मेज, सोफे, पौधे चपेट में आ गए। सीएफओ ने बताया कि आग की घटना से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है।

गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी घटना में चपेट में नहीं आया है। आर्यनगर में गैंजेस क्लब के टपरी रेस्टोरां में भीषण आग लगने के कारण हड़कंप मचा रहा। कर्मचारियों ने वहां लगे फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने के भरसक प्रयास किए लेकिन लपटें तेज होने के कारण आग को पूर्णतया दमकल ने काबू पा लिया। इस संबंध में मैनेजर का कहना था कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी, पांच से दस मिनट में बुझा ली गई।

ये भी पढ़ें- Happy New Year 2024: भक्ति, मस्ती, दोस्ती और पार्टी से दिन बना रहे शानदार, गंगा बैराज पर सेल्फी का क्रेज… मंदिरों में लगी भीड़

 

 

संबंधित समाचार