साल 2023: 42 इनामी भेज गए जेल, माफिया की 2.5 अरब की संपत्ति जब्त, अन्य की तलाश जारी
प्रयागराज, अमृत विचार। बीते साल 2023 माफियाओं के लिए काल साबित हुआ। प्रयागराज जोन की पुलिस ने माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। नामचीन माफियाओं को जेल भी भेजा गया। इसी क्रम में अतीक अहमद और अशरफ के गुर्गों की करोडों की संपत्ति की योगी सरकार का बुलडोजर चलाया गया। माफियाओं की प्रॉपर्टी को कुर्क किया गया। आखिरी साल में ताबड़तोड़ कार्रवाई की गयी।
साल 2023 में प्रयागराज में बड़ी वारदाते हुई। उमेशपाल हत्याक़ांड के बाद यूपी के टाप माफियाओ में शुमार अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या। हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी। इतना ही नही उमेश पाल हत्याक़ांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी। कुछ को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। लेकिन इतने से ही अपराध का खात्मा नहीं हुआ है।
हलांकि अपराधियाें पर शिकंजा कसने में प्रयागराज जोन पुलिस ने बीते वर्ष में सराहनीय कार्य किए। गैंगस्टर एक्ट में माफिया की 2.5 अरब की संपत्ति को कुर्क किया। इसके अलावा 42 इनामियों को जेल भेजा गया। वही बीते साल में रंगदारी, अपहरण की भी घटनाये सुर्खियों में रही। लेकिन पुलिस की कार्य प्रणाली लूट में 11 व डकैती के मामलों में 80 फीसदी कमी आई है।
इलाहाबाद - प्रतापगढ़ व कौशांबी मे 13,256 अपराधी गिरफ्तार
पुलिसिया कार्रवाई मे इलाहाबाद, प्रतापगढ़, कौशाम्बी समेत सात जनपदों की पुलिस ने लगातार बड़े अपराधियों पर कार्रवाई की। अगर गिरफ्तारी की बात करे तो कुल 13,256 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 731 अपराधियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। महिला अपराध की बात करे तो अपराध कम रहे। महिला हत्या के मामलों में 3.27 प्रतिशत रहा। दुष्कर्म के मामले में 3.99 प्रतिशत की कमी रही। बीते में में इनामी बदमाशो को भी दबोचा गया। जिनकी संख्या 42 रही। इनमें 25 हजार और उससे अधिक के अपराधी रहे।
450 अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
प्रयागराज में बड़े माफियाओ में कई अपराधियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की गयी। गैंगेस्टर अधिनियम में 111 अभियोग में 450 अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमे पंजीकृत किए गए। इनमें से 351 गिरफ्तार हुए। एक्ट की धारा 14(1) के तहत 76 मामलों में लगभग 2.50 अरब की संपत्ति जब्त की गई।
ऑपरेशन कनविक्शन रहा कामयाब
बीते साल 2023 में ऑपरेशन कन्विक्शन सफल रहा। बड़ी घटनाओं के 146 मामलों में आजीवन कारावास, 46 वादों में 20 वर्ष तक एवं 227 वादों में अभियुक्तों को 20 वर्ष से कम की सजा भी दिलाई गई। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जोन में कुल 10021 स्थानों पर 32,202 सीसीटीवी कैमरे लगाए गये।
अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए जोन पुलिस सक्रिय है। बीते वर्ष में लगातार कार्रवाई की गई है। नए वर्ष में भी बाकी अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी..., भानु भाष्कर, एडीजी जोन प्रयागराज।
यह भी पढ़ें;-बहराइच: केंद्र के नए कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे रोडवेज बस चालक, प्रदर्शन कर लगाया जाम
