लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को मिली बड़ी सफलता, दुबई से राजधानी आए यात्री से बरामद किया 2.20 करोड़ का सोना!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने दो अलग-अलग यात्रियों के पास से ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा का सोना पकड़ा है. दुबई और शारजाह से यह सोना लाया जा रहा था। कस्टम विभाग की पूछताछ में दोनों यात्री सोने के बारे में सही जानकारी नहीं दे सके. जिसके बाद कस्टम विभाग ने सीमा शुल्क अधिनियम के तहत सोने को जप्त कर लिया और दोनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, एक यात्री कॉफी मशीन के बॉयलर हिस्से में कंसील कर के 3 किलो से ऊपर सोना दुबई से लेकर आ रहा था। 

जबकि दूसरा यात्री 554 ग्राम सोने का पेस्ट बनाकर उसे अपने शरीर के आंतरिक हिस्से में बांधकर ला रहा था. लेकिन स्कैनिंग के दौरान दोनों पकड़े गए. जिसके बाद सोने को जप्त कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया.

एक यात्री इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से जबकि, दूसरा एयर इंडिया की फ्लाइट से देर शाम लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचा था। उन दोनों के पास से ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा का गोल्ड पकड़ा गया है. पूछताछ में दोनों यात्री सोने के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके और न ही कोई दस्तावेज पेश कर सके. जिसपर उनके खिलाफ एक्शन लिया गया.

यह भी पढे़ं: वाराणसी: साल 2024 का पहला दिन महिला के लिए रहा दुखदायी, चर्च कंपाउंड में किसी ने कर दी निर्मम हत्या, कोहराम

संबंधित समाचार