बरेली: बेवफा निकला प्रेमी, किशोरी ने दी जान
बरेली,अमृत विचार। पिता की बेरूखी और प्रेमी की बेवफाई से नाराज किशोरी ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। बारादरी के लोधी टोला के इकबाल स्कूल के पास रहने वाला एक व्यक्ति जरी का काम करता है। उनकी 15 वर्षीया बड़ी बेटी 11 वीं कक्षा की छात्रा थी। इसके अलावा उनके चार बच्चे और हैं। …
बरेली,अमृत विचार। पिता की बेरूखी और प्रेमी की बेवफाई से नाराज किशोरी ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। बारादरी के लोधी टोला के इकबाल स्कूल के पास रहने वाला एक व्यक्ति जरी का काम करता है। उनकी 15 वर्षीया बड़ी बेटी 11 वीं कक्षा की छात्रा थी। इसके अलावा उनके चार बच्चे और हैं।
किशोरी के चाचा सरफराज ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने उनकी भतीजी को शादी की बात कहकर अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद से ही किशोरी गुमसुम रहने लगी। इस बात का पता परिवार वालों को दो दिन पहले ही चला था। उसने पिता को पूरी बात बताते हुये लड़के और उसके परिवार से बातचीत कर शादी कराने को कहा। पिता ने इनकार कर दिया।
शनिवार रात को पूरा परिवार छत पर सोया था। इसी दौरान किसी समय रात में किशोरी उठकर नीचे चली गई। सुबह लगभग 5 बजे उसकी मां अफसाना उठकर नीचे आई तो उन्होंने बेटी का शव पंखे से लटका देखा तो शोर मचा दिया। परिवार के अन्य सदस्य भी आ गये। उन्होंने शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों का कहना है कि वह युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
“परिजनों ने बताया कि किशोरी का किसी युवक से प्रेम प्रसंग था। युवक ने किशोरी को धोखा दिया। किशोरी इसे बर्दाश्त नहीं कर सकी और आत्महत्या कर ली।” -शितांशु शर्मा, इंस्पेक्टर बारादरी, बरेली
