कासगंज: गुनगुनाएंगे भंवरे... इठलाएंगी तितलियां, मनमोहक होगा वनों का नजारा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गंगा और भागीरथ वन में तितली पार्क बनाए जाने की चल रही हैं तैयारी 

फोटो- कासगंज के सोरों क्षेत्र में स्थापित गंगा वन 

सुबोध माहेश्वरी, कासगंज। फुलवारी और बगीचों में गुनगुनाते भंवरे और इठलाती तितलियां भला किसे नहीं सुहाती। नजारा आकर्षक ऐसा होता है कि तितलियों को देखने के लिए लोगों की टकटकी लगी ही रहती है, लेकिन बदलते पर्वेश में पर्यावरण की सेहत को खतरा होने के साथ ही तितलियों भी अब यदाकदा ही देखने को मिलती हैं। इस बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। जब वन विभाग गंगा और भागीरथ वन में तितली पार्क विकसित करने की तैयारी कर चुका है। 

111111111111111

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उठाए गए ठोस कदम पिछले तीन साल से जिले में नया इतिहास रच रहे हैं, लेकिन इस बार पुराने रिकॉर्ड तोड़कर फिर एक नया इतिहास दोहराने की तैयारी की गई है। जब प्रदेश में गंगा और भागीरथ वन इतिहास रच रहे हैं तब यहां नजारा और भी मनमोहक होता दिखाई दे रहा है। जब विशेष तरीके से तितली पार्क विकसित किए जाएंगे।

+ु78ु98ु7

यहां तमाम प्राजातियों के फूलों के पौधे लगेंगे। गंगा भागीरथी वन में ही नहीं बल्कि इन दोनों वनों के बीच खाली स्थान जो गंगा नदी की जमीन है उस पर प्रशासन चिन्हांकन करेगा और जमीन वन विभाग को देने के बाद यहां भी पार्क विकसित होंगे। 

8प9प5प65प
सोशल मीडिया फोटो

यह भी पढ़ें- कासगंज: श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हिंदूवादियों में बढ़ रहा है उत्साह, आरएसए और विहिप ने निकाली कलश यात्रा 

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा 
तितलियों को फूल आकर्षित करते हैं और फूलों वाले क्षेत्र में भंवरे भी रहते हैं। जब पार्कों में तमाम तरह के खुशबूदार फूलों के पौधे विकसित होंगे तो यहां तितलियां इठलाएंगी और फिर तितलियों को संरक्षाण् मिल जाएगा। इतना ही नहीं पार्क विकसित हो जाने के बाद गंगा और भागीरथी वन में पर्यटन को बढ़ावा मिल जाएगा। 

4पप65प4
सोशल मीडिया फोटो

आंकड़े की नजर से
-800 हेक्टेयर क्षेत्रफल में स्थापित है गंगा वन 
-1.51 लाख पौधे वन चुके हैं वृक्ष 
-315 हेक्टेयर क्षेत्रफल में है भागीरथ वन 
-3.51 लाख पौधे इन वन में बन गए वृक्ष 

वन्य जीवों को मिल रहा संरक्षण 
गंगा एवं भागीरथ वन में वन्यजीवों को संरक्षण मिल रहा है। यहां हिरण भी देखे गए हैं और भी कई प्रजातियों के वन्यजीव इन वनों में देखने को मिले हैं। तितलियों के पार्क विकसित होने के बाद जब लोग इन वनों में घूमने जाया करेंगे तब वन्य जीव भी देखने को मिलेंगे। 

गंगा एवं भागीरथ वन विकसित हो चुका है और भी पर्यावरण संरक्षण की योजना है। तितली पार्क इन वनों में बनाने की योजना बना रहे हैं और भी पार्क विकसित करने हैं। तैयारियां चल रही हैं--- दिलीप कुमार श्रीवास्तव, डीएफओ।

यह भी पढ़ें- कासगंज: शहर के रेलवे रोड पर स्थापित हुआ भगवान श्री चित्रगुप्त द्वार

संबंधित समाचार