झारखंड: कल होगी सत्तारूढ़ गठबंधन दलों के विधायकों की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। झारखंड में लैंड स्कैम मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बयान दर्ज करने के लिए ईडी की दो दिन की डेडलाइन खत्म होने के बाद से ही राज्य की राजनीति का तापमान बढ़ गया। मुख्यमंत्री ने कल यानी 3 जनवरी को अपने आवास पर शाम 4.30 बजे गठबंधन विधायक दल की बैठक बुलायी है। इससे पहले राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन आज सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।

उन्होंने सोरेन से काफी देर तक चर्चा की है। अगर ईडी कोई एक्शन लेती है तो काउंटर अटैक के लिए क्या विकल्प हो सकता है, इसपर मंथन का दौर चल रहा है।उसी के तहत बुधवार को गठबंधन विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। दूसरी तरफ झामुमो नेता सरफराज अहमद के गांडेय विधानसभा सीट से इस्तीफा और तत्काल प्रभाव से स्पीकर द्वारा उसकी मंजूरी के बाद ही कयास लगाए जाने लगे थे कि किसी तरह का कोई मामला होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के हाथों में सत्ता सौंप सकते हैं।

उनको विधायक दल का नेता चुनने में भी कोई अड़चन नहीं आएगी। उल्लेखनीय है कि ईडी ने मुख्यमंत्री को 29 दिसंबर को सातवां समन भेजा था।इसमें जिक्र था कि आप दो दिन के भीतर यानी 31 दिसंबर तक बताएं कि आपका बयान कब और कहां दर्ज किया जाए. इसको अंतिम नोटिस समझा जाए।

अगर जवाब नहीं आता है तो माना जाएगा कि आप जानबूझकर जांच को प्रभावित कर रहे हैं।समन में इस बात का भी जिक्र है कि इस अंतिम समन की मियाद रिसीविंग के सात दिन के लिए होगी जो 5 जनवरी को पूरी हो रही है। 

यह भी पढ़ें- भारत में कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 ने पकड़ी रफ्तार, संख्या पहुंची 263

संबंधित समाचार