कासगंज: दूसरे दिन सुबह तक रही हड़ताल, फिर चालकों ने मान ली मनुहार 

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

कासगंज, अमृत विचार: नए सड़क कानून को लेकर हड़ताल कर रहे रोडवेज के चालकों ने हड़ताल की। कासगंज में भी चालकों ने हड़ताल की। मंगलवार सुबह तक हड़ताल रही। फिर यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए अधिकारियों ने चालकों से हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया। उसके बाद चालक मान गए और विभिन्न मार्गों पर बसें दौड़ाने लगे। दोपहर तक यात्रियों की समस्याओं का समाधान हो सका। 

सरकार द्वारा लागू किए गए कानून का जमकर विरोध हो रहा है। सरकारी और निजी चालक अपना विरोध दर्ज करा रहे है। रोडवेज के चालकों ने सोमवार को हड़ताल की चक्का जाम रहा। मंगलवार सुबह से ही हड़ताल पर रहे। इस बीच बस स्टैंड पर यात्रियों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। फिर एआरएम विजय गंगावार ने चालकों से वार्ता की और अनुरोध किया कि यात्री हित में बसों को चलाएं। चालक भी सहजता से मान गए। दोपहर से बसें ऑनरूट दौड़ने लगी। सिकंदराराऊ मार्ग पर दोपहर बाद से बसें चल सकी। शाम तक स्थिति सामान्य हो गई। 

क्या बोले यात्री : 
बस से यात्रा करने के लिए बस स्टैंड पर आए हैं। यहां हड़ताल है।  बसें नहीं चल रही हैं। जिससे परेशानी हो रही है--- सत्येंद्र।

सुबह से ही हड़ताल थी। दो घंटे तक इधर-उधर भटकते रहे। काफी देर बाद एक बस का संचालन शुरू हुआ तब यात्रा कर रहे हैं--- जयंती प्रसाद।

आगरा जाना है, कम बसें चल रही हैं। कोई बस आगरा के लिए नहीं मिल रही। काफी समस्या हो रही है--- संगत गोस्वामी।

अलीगढ़ जाने के लिए बस स्टैंड पर आए, लेकिन यहां बस नहीं मिली। लगभग  तीन घंटे के इंतजार के बाद एक बस जा रही है--- लक्ष्मी।

रोडवेज के चालकों ने हड़ताल खत्म कर दी है। सुबह से ही चालकों ने काम किया है। शाम तक सभी व्यवस्था दुरुस्त हो गई और बसें चलने लगी--- विजय गंगवार, एआरएम।

यह भी पढ़ें- कासगंज: शहर के रेलवे रोड पर स्थापित हुआ भगवान श्री चित्रगुप्त द्वार

संबंधित समाचार