रायबरेली: हिट एंड रन कानून के खिलाफ सड़क पर उतरी ट्रेड यूनियन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहर में सारस मोटल के पास किया गया प्रदर्शन 

रायबरेली, अमृत विचार। केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून का विरोध बढ़ रहा है। हालांकि सरकार ने रोडवेज की हड़ताल को खत्म करा दी है लेकिन मोटर और ट्रेड यूनियन लामबंद होकर कानून का विरोध करने के लिए सड़क पर उतर रहे हैं। मंगलवार को जिले के कई हिस्सों में मोटर और ट्रेड यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया। साफ कहा गया कि यह कानून वापस लिया जाए नहीं तो पूरा चक्का जाम कर दिया जाएगा। 

शहर में सारस मोटल के पास ट्रेड यूनियन ने प्रदर्शन किया। यूनियन के अध्यक्ष रामू दादा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़े वाहनों को रोका गया। इसके चलते रायबरेली-लखनऊ और अमेठी रोड पर जाम लगा रहा। ट्रेड यूनियन का कहना है कि सरकार को इस कानून को वापस लेना होगा।

रोजमर्रा की चीजों की बढ़ी दिक्कत

नया सड़क दुर्घटना कानून लागू होने से नाराज चालकों के देशव्यापी हड़ताल से रोड एण्ड ट्रांसपोर्ट व्यवस्था ठप हो गई है। जिससे लोगों की जिंदगी से जुड़ी रोजमर्रा और जरूरत की चीजों में भारी कमी देखने को मिल रही है। लोगों को अपनी जरूरत की चीजों को लेने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग खाने पीने की वस्तुओं का भंडारण करने में लगे हैं।

राशन,ईंधन, डीजल, और पेट्रोल के लिए लोगों को लंबी लंबी कतारें लगानी पड़ रही है। वहीं नए सड़क दुर्घटना कानून लागू होने के बाद ट्रांसपोर्ट एसोशिएन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। चालकों के हड़ताल पर जाने की वजह से देशभर में ट्रांसपोर्ट सिस्टम ठप हो गया है। इसका सबसे बड़ा असर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पर पड़ा है।

सलोंन नगर के ऊंचाहार मार्ग पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल खत्म होने के चलते पम्प में ताला लगा दिया है।जबकि मुख्य मार्ग पर स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी लंबी कतार देखने को मिली है। लोगों का कहना है की इमरजेंसी जैसे हालात हो गए है। यातायात के साथ साथ ट्रांसपोर्ट व्यवस्था ध्वस्त होने की वजह से लोगों को राशन,सब्जी, ईंधन सहित दवाइयां मिलना मुश्किल हो रहा है।

यह भी पढ़ें:-स्कूली वैन में लगवाना होगा CCTV कैमरा, तीन महीने का मिला समय, सरकार के इस कदम की अभिभावकों ने की सराहना

संबंधित समाचार