हरदोई: क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने किया जीडीसी का औचक निरीक्षण, छात्र-छात्राओं से की बात
हरदोई। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बुधवार को लखनऊ के क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार चौहान द्वारा महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। डा. चौहान ने सर्वप्रथम प्राध्यापक एवं कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया इस दौरान सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
महाविद्यालय में लखनऊ विश्वविद्यालय की द्वितीय पाली की परीक्षा में परीक्षा कक्ष का औचक निरीक्षण किया और कक्ष में लगे सीसीटीबी कैमरा, वायस रिकार्डर की विधिवत जांच की। इसके बाद उन्होंने कार्यालय एवं अभिलेख का निरीक्षण किया। जिसके दौरान उन्होंने रूसा के मद में आवंटित धन एवं उसके व्यय से सम्बन्धित अभिलेखों का बारीकी से परीक्षण किया।
रूसा में किये गये निर्माण का स्थलीय निरीक्षण भी किया। जिसमें स्मार्ट क्लास, प्रोजक्टर, स्क्रीन इत्यादि को देखा-परखा गया। लाइब्रेरी के तकनीकी उच्चीकरण एवं आटोमेशन के दौरान आवंटित एवं व्यय किये धन के अभिलेखों का निरीक्षण किया।
उच्च शिक्षा अधिकारी ने जन्तु विज्ञान की प्रयोगशाला एवं विभागीय पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। छात्र-छात्राओं से उनकी पढ़ाई-लिखाई एवं समस्याओं पर विधिवत् बातचीत की। नई शिक्षा नीति-2020 के अनुपालन हेतु उच्च अधिकारी, लखनऊ ने प्राचार्य एवं कार्यालय को सम्बन्धित निर्देश दिये, उन्होंने महाविद्यालय में स्वच्छता, पेयजल एवं बालक-बालिकाओं के अलग-अलग शौचालय का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें;-श्रमजीवी एक्सप्रेस बम कांड के दोषी आतंकवादियों को कोर्ट ने सुनाई मृत्युदंड की सजा, लगाया 5-5 लाख रुपए का जुर्माने
