बरेली: निजी बसों से माल बुकिंग, टैक्स चोरी का नहीं थमा खेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जीएसटी की एसआईबी विंग ने पिछले माह चेकिंग में 13 बसों में 14.72 लाख रुपये की पकड़ी थी चोरी

बरेली, अमृत विचार: जीएसटी की चोरी कर लाखों रुपये का माल निजी बसों से परिवहन करने का खेल अब भी जारी है। ऐसा पुलिस और जीएसटी की जांच से बचने के लिए हो रहा है।

दरअसल, पिछले दिनों वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की विशेष अनुसंधान शाखा की टीम ने ऑल इंडिया परमिट के सहारे जीएसटी की चोरी करने की सूचना पर पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर रोड पर निजी बसों की चेकिंग की थी। इसमें नेशनल परमिट की 13 बसों में 14.72 लाख रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी गई थी।

यह बसें बरेली से जयपुर, दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों के लिए रोजाना जाती हैं। जगह-जगह चेकिंग पाइंट पर ट्रकों को रोककर माल-भाड़े की जांच की जा रही है, लेकिन निजी सवारी बसों पर लोड माल को कहीं भी चेक नहीं किया जाता। इसका फायदा उठाकर व्यापारी जहां प्रतिदिन लाखों रुपये के टैक्स की चोरी कर रहे हैं वहीं बसों में सफर करने वाले यात्रियों की जान को भी खतरे में डाला जा रहा है।

देर रात बसों से पहुंचता है जीएसटी चोरी का माल
दिल्ली, हरियाणा समेत दूसरे प्रदेश से आने वाली निजी बसों में जीएसटी चोरी का माल धड़ल्ले से आता है। देर रात सेटेलाइट और पुराना रोडवेज के पास बसों से ढोकर लाया गया जीएसटी चोरी का माल उतारा जाता है।

जीएसटी चोरी पकड़ने के लिए गठित एसआईबी के साथ-साथ सचल दल भी बरेली जोन में पूरी तरह सक्रिय है। निजी बसों में माल ढुलाई की आशंका पर समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाता है। हाल ही में कई बसों पर कार्रवाई की गई है---ओपी चौबी, एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड वन।

यह भी पढ़ें- बरेली: बिना कनेक्शन के आ गया हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का बिजली बिल, सीएचओ हैरान

संबंधित समाचार