सीतापुर: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया गौ तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर,अमृत विचार। पिसावां थाना इलाके में बुधवार की देर रात पुलिस की गौ तस्कर बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के इनामिया बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि बदमाश के कब्जे से एक अवैध असलहा मय जिंदा कारतूस सहित बगैर नंबर प्लेट की एक बाइक भी बरामद हुई है।

 

जानकारी के अनुसार,क्षेत्र में हो रही गौ तस्करी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस देर रात मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम वजीरनगर-महोली सड़क मार्ग के पास बाइक से आ रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस से घिरता देखकर बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई।

गोली लगने से घायल बदमाशों को पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि बदमाश की पहचान इटावा जनपद के थाना इस्लामनगर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी बिट्टन अली उर्फ सुहेल पुत्र कमरुद्दीन के रूप में हुई है।

एसपी ने बताया कि इस इनामिया बदमाश पर गौ तस्करी सहित विभिन्न अपराधो के करीब एआधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। एसपी ने बताया कि उपचार के बाद कागजी कार्रवाई कर बदमाश को जेल भेजने की कार्यवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि अभियुक्त इमलिया सुल्तानपुर थाना इलाके में एक मुकदमे में वांछित भी चल रहा था।

यह भी पढ़ें:-कड़ाके की ठंड के चलते लखनऊ के स्कूलों के लिए डीएम ने जारी की गाइडलाइन, यूनिफॉर्म भी अनिवार्य नहीं

संबंधित समाचार