कड़ाके की ठंड के चलते लखनऊ के स्कूलों के लिए डीएम ने जारी की गाइडलाइन, यूनिफॉर्म भी अनिवार्य नहीं
अमृत विचार लखनऊ : कड़ाके की ठंड को देखते हुए लखनऊ डीएम सूर्यपाल गंगवार ने राजधानी के स्कूलों के लिए गाइडलाइन जारी की है। अब बच्चे स्कूलों में अपनी सुविधा के अनुसार कपड़े पहन कर आ सकते हैं। नए आदेश में स्कूलों में 8वीं तक बच्चों के लिए 6 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई हैं। इसके अलावा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए 10 बजे से क्लास संचालन के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही क्लास रूम में टेंपरेचर मेंटेन करने के लिए आदेश दिया गया है। डीएम सूर्यपाल गंगवार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि परिषदीय और अन्य स्कूलों में आदेश लागू होगा। पहले से घोषित अवकाश रहेगा।
इससे पहले बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश ने भी स्कूलों को लेकर आदेश जारी किया था जिसमें 6 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा की गई थी। मैं कक्षा 9 से 12 तक स्कूलों में पढ़ाई इसलिए जा रही है क्योंकि यूपी बोर्ड परीक्षा, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा और आईसीएसई बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में कॉलेज प्रबंधकों का कहना है सुबह का टाइम बढ़कर स्कूलों को खोला जा सकता है क्योंकि बच्चों की ओर से परीक्षा की तैयारी जारी है।
ये भी पढ़े : यूपी: बुलडोजर के दहशत में सुधरी कानून व्यवस्था फिर भी खून से लाल रहा गुजरा साल
