रामपुर : अयोध्या में 22 जनवरी के भंडारे में रामपुर का चावल खाएंगे राम भक्त
रामपुर,अमृत विचार। 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु राम विराजमान होगें। जिसको लेकर देश भर के लोग काफी खुश हैं। लोग अपनी इच्छा के अनुसार समारोह में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।
विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने इस भंडारे में दस टन चावलों को मेरठ से अयोध्या के लिए रवाना कर दिया गया है। बताते चले कि अयोध्या में मंदिर का निर्माण चल रहा था। जिसमें 22 जनवरी को रामलला विराजमान किए जाएंगे। भगवान श्रीराम का मंदिर बन जाने के बाद हिन्दू समाज के लोग काफी खुश हैं। अब मंदिर में रामलला को विराजमान करने की तैयारी चल रही है।
प्रभु राम के विराजमान होने को लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल है। जिसमें विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा योगदान होगा। विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रिंस गुप्ता ने बताया कि पूरे जिले से करीब 10 टन चावल भेजे गए हैं।
ये भी पढ़ें : रामपुर : सर्दी का सितम, गलन बढ़ने से लोग बेहाल..अलाव नहीं जलने से सड़कों पर ठिठुर रहे लोग
