जलालाबाद: आईपीएल में मोबाइल एप से सट्टा लगाते आठ लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जलालाबाद,अमृत विचार। हाईटेक युग में अपराधियों ने अपराध करने के तरीकों को भी हाईटेक कर दिया है। क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले भी अब हाईटेक तरीके अपना रहे हैं। पुलिस ने ऐसे ही आठ लोगों को मोबाइल एप से आईपीएल में सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया है। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाल …

जलालाबाद,अमृत विचार। हाईटेक युग में अपराधियों ने अपराध करने के तरीकों को भी हाईटेक कर दिया है। क्रिकेट मैच में सट्टा लगाने वाले भी अब हाईटेक तरीके अपना रहे हैं। पुलिस ने ऐसे ही आठ लोगों को मोबाइल एप से आईपीएल में सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया है।

सोमवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाल जसवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोबाइल एप के माध्यम से अवैध रूप से आईपीएल 2020 में सट्टा खेलते व खिलाते 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम ने बताया आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन और 19 हजार रुपये नकदी भी बरामद की गई है।

गिरफ्तार किए गए लोगों में जलालाबाद थानाक्षेत्र के प्रदीप गुप्ता, अशोक यादव, लोकेश गुप्ता, मोहम्मद आरिफ, रनवीर, सरताज, शहनवाज और विशाल कुमार शामिल हैं जबकि उनका सरगना विशाल गुप्ता उर्फ मोनू हैदराबादी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

संबंधित समाचार