फतेहसागर झील में पर्यटकों से टिकट राशि से ज्यादा वसूली, नाव संचालकों को नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उदयपुर।  राजस्थान में उदयपुर विकास प्राधिकरण ने ऐतिहासिक फतहसागर झील में निर्धारित दर से अधिक वसूली करने वाले नाव संचालकों को नोटिस जारी किये है। प्राधिकरण सचिव राजेश जोशी ने बताया कि झील में नौका संचालन कार्य के लिए अनुबंधित एजेन्सियां मेवाड़ बोटिंग एवं रामदेव जनरल मोटर्स द्वारा पर्यटकों से निर्धारित टिकट दर से अधिक राशि लिये जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

साथ ही मौके पर टिकट खिड़की से टिकट दरों की सूचना पट्टिका भी हटाने की जानकारी मिली। इस पर प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए एजेन्सियों को नोटिस जारी किया एवं अनुबन्ध में निर्धारित दरों के अनुसार ही टिकट राशि लेने एवं मौके पर दर राशि की सूचना पट्टिका लगाने हेतु पाबन्द किया। सचिव ने बताया कि यदि भविष्य में नौका संचालन एजेन्सियों द्वारा अनुबंध में निर्धारित टिकट दरों से अधिक राशि ली जाती है तो प्राधिकरण द्वारा ठेका निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- विफलताएं छिपाने को सरकार उठा रही भावनात्मक मुद्दे, चुनाव के लिए तैयार हो जाएं कार्यकर्ता: मल्लिकार्जुन खरगे

संबंधित समाचार