बहराइच: 300 टैबलेट नशीली दवा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने जांच के दौरान पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूपईडीहा/बहराइच, अमृत विचार। क्षेत्र के परमहंस कुट्टी मार्ग से पुलिस ने एक अभियुक्त को 300 टैबलेट नशीली दवाओं के साथ पकड़ा है। उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। भारत नेपाल सीमा पर प्रतिबंध के बाद भी नशीली दवाओं की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। लोग दवाओं का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं। 

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देशन में पुलिस ने जांच अभियान चलाया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि नेपलागंज नानपारा मार्ग पर थाना क्षेत्र के परमहंस कुट्टी मार्ग से एक युवक को पकड़ा गया। उसके पास से 300 टेबलेट नशीली दवा बरामद हुई। 

पूछताछ के बाद दवा को सीज कर दिया गया है। जबकि पकड़े गए अभियुक्त श्याम नारायण उर्फ आदर्श पुत्र ओम प्रकाश निवासी कन्हैया लाल पुरवा रूपईडीहा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। टीम में उप निरीक्षक राम गोविंद वर्मा, भारत सिंह, सुनील यादव, अनुज कुशवाहा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: अम्मा डॉक्टर बाहर की दवा तो नहीं लिख रहे..., डीएम ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर जानी हकीकत

संबंधित समाचार