कात्यायनी शक्तिपीठ शाहाबाद : जय श्री राम लिखने का अभियान शुरू, प्राण प्रतिष्ठा पर रामलला को करेंगे अर्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद/ हरदोई, अमृत विचार। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ट्रस्ट ने सभी मंदिरों और घरों पर दीपावली पर्व मनाने का आह्वान किया है। वहीं शाहाबाद स्थित मां कात्यायनी शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर ने एक नया प्रयोग करते हुए जय श्री राम लिखने का एक अभियान प्रारंभ किया है। यह अभियान 21 जनवरी तक चलेगा और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन रामलला को अर्पण किया जायेगा। 

गुरुवार को मां कात्यायनी शक्तिपीठ पर पीठाधीश्वर आत्मानंद गिरि महाराज ने पंडित सोमनाथ अवस्थी एवं पंडित अवधेश मिश्रा के साथ जय श्री राम लिखने का शुभारंभ किया। पीठाधीश्वर आत्मानंद गिरि महाराज ने बताया गुरुवार से प्रारंभ जय श्री राम लिखने का यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया इस अभियान के श्री गणेश में जो भी श्री राम भक्त जय श्री राम लिखना चाहे वह मां कात्यायनी शक्तिपीठ से कापी और पेन लेकर एक लाइन में नौ बार जय श्री राम लिखे। पीठाधीश्वर ने बताया जय श्री राम लिखने वाली महिलाओं, पुरुषों, बच्चों को पारिश्रमिक के रूप में₹10 प्रति सैकड़ा जय श्री राम लिखने पर पारिश्रमिक दिया जाएगा। 

उन्होंने बताया भगवान श्री राम उनके आराध्य हैं और अपने आराध्य के लिए उन्होंने यह अभियान चलाया है। स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज के अनुसार 21 जनवरी तक जय श्री राम लिखने का अभियान चलेगा। 21 जनवरी की शाम को वह स्वयं प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचेंगे। जहां पर जय श्री राम लिखी हुई कॉपियां भगवान राम के चरणों में समर्पित कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें -CM योगी ने पीएम श्री स्कूलों के आधुनिकीकरण का किया शुभारम्भ, केंद्रीय मंत्री भी रहे मौजूद

संबंधित समाचार