बरेली: बोर्ड परीक्षा के लिए प्रधानाचार्यों से मांगी कक्ष निरीक्षकों की सूची

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तत्कालीन डीपीओ-बीडीओ के साथ मौजूदा बीडीओ और पांच कर्मचारी पाए गए हैं दोषी

बरेली, अमृत विचार।  यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षा के लिए प्रस्तावित 133 केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती के लिए डीआईओएस ने सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से सूची मांगी है, ताकि ड्यूटी के लिए सभी के पहचान पत्र जल्दी तैयार कराए जा सकें।

बोर्ड परीक्षा के पहले चरण में 14 फरवरी तक सभी स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराने के आदेश दिए गए हैं। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा होगी और प्रधानाचार्य को डीवीआर सुरक्षित रखनी होंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय सचिव डाॅ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि इस संबंध में कार्यालय परिक्षेत्र के सभी जनपदों के डीआईओएस को पत्र भेजकर जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। प्रीबोर्ड परीक्षा संपन्न कराने की जिम्मेदारी प्रधानाध्यापकों की होगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: जिले में 326 सहायक अध्यापकों की होगी पदोन्नति

संबंधित समाचार