बरेली: नौकरों के नाम पर भूमाफिया ने खरीदी करोड़ों की बेनामी संपत्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद के शराब कारोबारी के बैंक अकाउंट से करोड़ों का लेनदेन

बरेली, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने मुरादाबाद के एक शराब कारोबारी के काले धन से बरेली के भूमाफिया पर नौकरों के नाम पर करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति खरीदने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत आईजी डॉ. राकेश सिंह से की है। आईजी ने एसपी देहात मुकेश चन्द मिश्रा को जांच के निर्देश दिए हैं।

इज्जतनगर निवासी सुरेश कुमार ने आईजी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि मुरादाबाद के एक शराब कारोबारी ने बरेली के भूमाफिया को काले धान के रूप में करोड़ों रुपये दिए, जिससे भूमाफिया और उसके गुर्गों ने बेनामी संपत्तियां खरीदीं। आरोप है कि भूमाफिया गरीबों और सीलिंग आदि की भूमि पर कब्जा करते हैं। इनके खिलाफ पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस प्रशासन की नजरों से बचने के लिए भूमाफिया ने नौकरों के नाम पर करोड़ों की जमीनों की रजिस्ट्री करवाई है, जिन्हें हर माह 15 से 20 हजार रुपये वेतन देते हैं।

भूमाफिया और शराब कारोबारी के खिलाफ एक व्यक्ति ने शिकायत की थी। एसपी देहात को जांच सौंपी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी- डॉ. राकेश सिंह, आईजी।

ये भी पढ़ें- बरेली: ठंड से बीमार पड़ रहीं छात्राएं, बा स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा नहीं

संबंधित समाचार