बरेली: ठंड से बीमार पड़ रहीं छात्राएं, बा स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शासन स्तर से भी इस संबंध में अभी तक नहीं मिला कोई आदेश

बरेली, अमृत विचार। परिषदीय स्कूलों में 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया जा चुका है, मगर कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में अवकाश घोषित नहीं किया गया है। ठंड के चलते छात्राएं बीमार पड़ रही हैं। उन्हें घर भेजा रहा है। गुरुवार को शिक्षिकाओं के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को पत्र सौंपकर बा स्कूलों में भी शीतकालीन अवकाश करने की मांग की।

जिले में 18 बा स्कूल हैं। इनमें 18 सौ बालिकाएं हैं। शिक्षिकाओं के पत्र के अनुसार इन दिनों स्कूल में भीषण ठंड के कारण बालिकाएं आए दिन बीमार हो रही हैं। कई बालिकाओं को अभिभावकों को बुलाकर घर भेजना पड़ा है। ठंड की वजह से फर्रुखाबाद जिले में बा स्कूल की एक छात्रा की मौत हो चुकी है। इसको ध्यान में रखते हुए शीतकालीन अवकाश घोषित किया जाए। प्रतिनिधिमंडल में शिवानी राठौर, अनीता सिंह, कहकशा, अनुपम, अनीता तिवारी, स्नेह लता आदि शिक्षिकाएं शामिल रहीं।

बा स्कूलों में अभी तक शीतकालीन अवकाश को लेकर शासन स्तर से कोई दिशा निर्देश नहीं मिला है। इस संबंध में जल्द ही उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी- संजय सिंह, बीएसए।

ये भी पढ़ें- बरेली: मुकदमे से बचने के लिए किया निकाह फिर दिया जहर

संबंधित समाचार