5 जनवरी का इतिहास, आज के दिन ही खाजवाह की लड़ाई में औरंगजेब ने शाह शुजा को हराया, जानिए प्रमुख घटनाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 05 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है। 
1592: मुगल शासक शाहजहां का लाहौर (अब पाकिस्तान) में जन्म। 
1659: खाजवाह की लड़ाई में औरंगजेब ने शाह शुजा को हराया। 
1671: छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया। 
1893: योगगुरू और आध्यात्मिक गुरू परमहंस योगानन्द का उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्म। 
1900: आयरलैंड के राष्ट्रवादी नेता जॉन एडवर्ड रेडमोंड ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह किया। 
1933: अमेरिका के सान फ्रांसिस्को शहर में बने झूलने वाले गोल्डन गेट ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू,यह पुल 1937 में बनकर तैयार हुआ। 
1934: भारतीय जनता पार्टी के नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्म। 
1941: क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी का भोपाल में जन्म। 
1955: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जन्म। 
1970: चीन के यूनान प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से 15000 लोगों की मौत। 
1971: इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट इतिहास का पहला सीमित ओवर का एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय मैच खेला गया था। 
1993: करीब 85,000 टन कच्चा तेल लेकर नार्वे से कनाडा जा रहा एक तेल टैंकर तूफान में फंसकर शेटलैंड द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त। 
2000: अंतरराष्ट्रीय फुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने ‘पेले’ को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया। 
2003: अल्जीरिया में विद्रोहियों के हमले में 43 सैनिक मरे। 
2006: भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया।
2007: तंजानिया की विदेश मंत्री आशा रोज मिगरो संयुक्त राष्ट्र की उपमहासचिव नियुक्त। 
2008: यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान में चुनाव पर्यवेक्षण अभियान पूर्णरूप से शुरू 
2009: नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 
2014: भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। जीसैट-14 में भारत में निर्मित क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल हुआ था। 

संबंधित समाचार