Weather Forecast News: कानपुर में झमाझम बारिश… बढ़ी गलन, सूर्यदेव के निकलने का इंतजार कर रहे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में शुक्रवार को तेज बारिश हुई।

कानपुर में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। वहीं, बारिश में नमी बढ़ने से मौसम और सर्द हुआ। मौसम वैज्ञानिकों ने घने कोहरे की संभावना जताई।

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। वहीं, बारिश में नमी बढ़ने से मौसम और सर्द हुआ। बारिश के बाद कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। लगातार बिजली गर्ज रही है। जिस कारण लोग भी डरे हुए है। तीन दिन से सूरज के दर्शन नहीं हुए। इससे दिन में भी गजब की गलन हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने फिलहाल रविवार तक इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना जताई है। घना कोहरा पड़ने का भी अंदेशा जताया है। 

बारिश के बाद मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया है। गुरुवार पूरे दिन बादलों की वजह से धूप नहीं दिखी। धुंध होने से 4 बजे के आस-पास ही वाहन सवारों को लाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। मध्यम स्तर की हवाएं सिहरन पैदा कर रही थीं। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग की ओर से दावा किया गया कि इस सर्दी की यह सबसे गर्म रात रही। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि नम हवाओं के चलते कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है। खासतौर पर सुबह व शाम का कोहरा शुक्रवार व शनिवार को पड़ सकता है। 8 से 10 जनवरी के बीच मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। सर्दी का सितम अभी जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: नशीला पेय पिलाकर किशोरी को बनाया हवस का शिकार… आरोपी ने रुपये भी मांगे, पुलिस ने भी नहीं की सुनवाई

संबंधित समाचार