संभल : छुट्टा पशुओं व गन्ना मूल्य को लेकर किसानों ने कलेक्ट्रेट घेरा, धरना प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/बहजोई/अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े किसानों ने छुट्टा पशुओं से निजात व  गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में जोरदार धरना प्रदर्शन शुरू किया है। मंडी समिति में एकत्रित हुए किसान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने धरना दिया और जमकर नारेबाजी की।

1

प्रदेश प्रमुख महासचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी विजेंद्र सिंह व जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह के नेतृत्व में किसान पैदल मार्च करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। अपनी मांगों को लेकर किसानों ने कलेक्ट्रेट के बाहर आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर एक तरफ  जाम लगा दिया। प्रदेश प्रमुख महासचिव विजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि जब तक सरकार गन्ना मूल्य भुगतान घोषित नहीं करती है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

2

चकबंदी में भ्रष्टाचार की समस्या, आवारा पशुओं को सरकार के आदेश के बाद भी संरक्षित नहीं किया जा रहा है। पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। अब सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। रजपुरा गन्ना मिल में गन्ना के सट्टे पर चल रहे भ्रष्टाचार का भी मुद्दा उठाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह, जबर सिंह यादव, केपी यादव, राजवीर सिंह, अमर सिंह राजपूत, मुकेश कुमार, चंद्रपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह सहित ट्रैक्टरों से पहुंचे सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : संभल : प्रेम प्रसंग में बुआ-भतीजे ने फंदे पर लटक कर दी जान, मचा हड़कंप...पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे

संबंधित समाचार