मुरादाबाद : बाइक सवार पिता-पुत्र को रोडवेज ने रौंदा, इकलौते बेटे की माैत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेटे चंदन की मौत पर जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर बिलखता पिता हरज्ञान

मुरादाबाद। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके बेटे की बस के टायर के नीचे आने से मौके पर मौत हो गई। हादसा संभल रोड पर मैनाठेर थाना क्षेत्र में बघा गांव के सामने हुआ।

मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव मिलक कौर निवासी हरज्ञान ने बताया कि वह चाट-पकौड़ी का ठेला लगाकर परिवार का गुजारा करते हैं। हरज्ञान ने बताया कि उनके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटियां और इकलौता बेटा था। हरज्ञान ने बताया कि बेटे चंदन (17 साल) के साथ वह बाइक से मैनाठेर जा रहे थे। रास्ते में बघा गांव के सामने संभल की दिशा से आई रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक हरज्ञान चला रहे थे। जबकि उनका इकलौता बेटा चंदन पीछे बैठा था।

हादसे में हरज्ञान और उनका बेटा चंदन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। भीड़ ने पुलिस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद घायल पिता बेटे की मौत की खबर पाकर बेदहवास है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : एक छत के नीचे जल्द होगा रेल सेवाओं का संचालन, नए भवन में स्थापित होगा रेलवे का कंट्रोल रूम

संबंधित समाचार