बहराइच: नगर पंचायत कर्मियों को छह माह से नहीं मिला वेतन, कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
पयागपुर/बहराइच, अमृत विचार। नवसृजित आदर्श नगर पंचायत के कर्मचारियों को 6 माह से वेतन न मिलने के कारण नगर पंचायत कार्यालय पयागपुर के सामने प्रदर्शन किया। सभी ने वेतन दिलाए जाने की मांग की है। पयागपुर नगर पंचायत में तैनात कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक नगर पंचायत का कार्य बंद रखा जाएगा।
प्रदर्शन करने वालो में मुकेश अग्रवाल, सूरज, रामकुमार, शिवपाल, रितेश वाल्मीकि, भगवान दीन, मुन्नालाल, संजय गौतम, प्रदीप शर्मा, सुनीता गौतम, अनीता वाल्मीकि, मनोज, सरवन मोर्य, भोलानाथ, अजीत सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए कहा कि 6 माह से वेतन न मिलने के कारण परिवार के लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। परंतु जिम्मेदार लोग इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहें। प्रदर्शनकर्मियों ने कहा कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा तब तक कार्य का बहिष्कार चलता रहेगा।
इस संदर्भ में जब नगर पंचायत पयागपुर अध्यक्ष बालेंद्र कुमार श्रीवास्तव से फोन द्वारा बात की गई तो उन्होंने बताया की सभी कर्मचारियों का हमने वेतन माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार देने का स्वीकृति दी है परंतु वेतन निकाला नहीं जा रहा है। नगर पंचायत अधिशासी अभियंता प्रमिता सिंह से से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इसी सिलसिले में हाई कोर्ट लखनऊ आई हूं आने के बाद कर्मचारियों से बात की जाएगी।
ये भी पढ़ें -बहराइच: 21 साल पुराने मामले में भाजपा विधायक सुरेश्वर को 2 साल की सजा, 2500 रुपए का अर्थदंड
