BKU ने सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप, बहराइच में किया प्रदर्शन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कलेक्ट्रेट में सरकार के वादा खिलाफी को लेकर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि सरकार की ओर से वादा खिलाफी की गई है। धरने के बाद किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।

भारतीय किसान यूनियन भारत का किसान संगठन के जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार वर्मा की अगुवाई में सैकड़ो किस शुक्रवार को जिला मुख्यालय से धरना स्थल पहुंचे। सभी ने सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में महापंचायत की। जिला अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा एसपी गारंटी कानून बनाने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक उसे पूरा नहीं किया गया। किसानों को तीन सौ यूनिट फ्री बिजली देने, गन्ना बकाया मूल्य का भुगतान करवाने और चालको के विरुद्ध बनाए गए हिट एंड रन केस को वापस लिए जाने की मांग की। महा पंचायत और प्रदर्शन के बाद सभी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को दिया। इस दौरान काफी संख्या में महिला और पुरुष किसान मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस का भारी बंदोबस्त मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें -Prayagraj news : बेफिक्र ट्रैफिक और वसूली से भर गया खजाना

संबंधित समाचार