शाहजहांपुर: ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह का निधन, लंबे समय से लिवर रोग से थे पीड़ित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। शाहजहांपुर के ददरौल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह का नई दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे निधन हो गया। वह 65 साल के थे और पिछले करीब एक साल से लिवर रोग से पीड़ित थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने शोक जताया है।

मानवेंद्र सिंह ददरौल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए। मानवेंद्र सिंह ने राजनीति की शुरुआत छात्र जीवन से ही कर दी थी। स्नातक से परास्नातक तक स्वामी सुखदेवानंद महाविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की स्वामी सुखदेवानंद महाविद्यालय में छात्र संघ अध्यक्ष रहे। इसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की। फिर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष और बाद में अध्यक्ष रहे। इसी बीच एमएलसी पद का चुनाव लड़ा। इसके उपरांत लगातार 15 वर्षों तक कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रहे। 2017 में भाजपा की सदस्यता ली और विधायक बने। भाजपा के टिकट पर ही 2022 में दोबारा विधायक चुने गए थे।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

संबंधित समाचार