भारद्वाज मुनि आश्रम : विस्तारीकरण के लिए पार्क के आसपास के मकानों का ध्वस्तीकरण शुरु

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। बालसन चौराहे पर स्थित भारद्वाज मुनि आश्रम के विस्तारीकरण के लिए पार्क के आसपास के मकानों के ध्वस्तीकरण का कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया। सर्वे में विस्तारीकरण की जद में कुल 37 मकान आ रहे थे। इन मकानों के स्वामियों को नोटिस जारी कर स्वयं से मकान धवस्त कर स्थान खाली करने का नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित अवधि में स्थान न खाली करने पर पीडीए ने ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया। लोगों ने पीडीए पर मनमानी का आरोप लगाया। मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात रही। 

भारद्वाज आश्रम के विस्तार के लिए सर्वे में कुल 37 मकान दायरे में आए थे। इनको नोटिस जारी किया गया था। शुक्रवार को पीडीए ने मकानों के ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया। ध्वस्तीकरण में कई मकानों के नीचे मंदिर मिले। ऊपर मकान और नीचे मंदिर मिलने से लोग स्तब्ध रह गए। मकान टूटने पुरजोर विरोध भी किया गया। प्रभावित गृह स्वामियों का कहना है कि उनका मकान यहां पर 200 साल से है। पीडीए मनमानी कर रहा है। भारद्वाज मुनि आश्रम के विस्तारीकरण के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की तरफ से काफी समय से तैयारियां की जा रही हैं। प्राधिकरण की तरफ से इसके लिए सर्वे का कार्य भी किया गया था। चौड़ीकरण की जद में अने वाले मकानों को चिन्ह्वित कर नोटिस जारी किया गया था। 

भारद्वाज आश्रम परिसर के विस्तार के साथ ही अब वहां पर फ्लाइंग क्लब और विमानन अनुसंधान केंद्र की स्थापना भी होगी। कुंभ 2025 के पहले भारद्धाज मुनि आश्रम के विस्तार को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही थीं। बता दें कि लूकरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना का लोकार्पण करने पहंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में आश्रम के पास ही फ्लाइंग क्लब और विमानन अनुसंधान केंद्र स्थापित किए जाने की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें -BKU ने सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप, बहराइच में किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार