Ramlala Pran Pratishta : अनुष्ठान के लिए महाराष्ट्र से आई पूजन सामग्री और 200 कलश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए महाराष्ट्र से 200 कलश और पूजन सामग्री शुक्रवार सुबह रामनगरी पहुंच गई। पूजन सामग्रियों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय को समर्पित किया गया। ट्रस्ट की ओर से सभी सामग्रियों को अनुष्ठान करने वाले आचार्य को सुपुर्द किया जाएगा।  
    
प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूरे देश से तमाम सामग्रियां ट्रस्ट को समर्पित की जा रही हैं। इसी क्रम में विहिप से जुड़े स्व. चंद्रकांत की स्मृति में महाराष्ट के धूलिया से विहिप कार्यकर्ताओं ने अनुष्ठान के लिए पूजन सामग्री के अलावा विजय ध्वज, जलाभिषेक के लिए 200 कलश ट्रस्ट को समपर्ति किए हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा ने बताया कि महाराष्ट्र के धुलिया क्षेत्र से आए कलश, ध्वज पताका व पूजन सामग्रियों का उपयोग 16 जनवरी से शुरू हो रहे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -Ramlala Pran Pratistha : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित हुआ पांच वर्षीय रामलला का नूतन विग्रह

संबंधित समाचार