बहराइच रोडवेज बस में लें शिमला का आनंद ...
पूर्व ऊर्जा मंत्री के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी किया ट्वीट
बहराइच, अमृत विचार। लखनऊ से बहराइच आ रही डिपो के बस में आगे का शीशा नहीं है। इसका वीडियो पूर्व ऊर्जा मंत्री के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की है। साथ ही डबल इंजन की सरकार से डबल शीशा लगवाने की मांग की है।
लखनऊ के कैसरबाग से बहराइच डिपो की बस संख्या यूपी 40 टी 5682 सवारियों को लेकर बहराइच आ रही है। इस बस में आगे की हिस्से का एक शीशा नहीं है और बस अपने स्पीड में सवारियों को लेकर बहराइच आ रही है। इस बस का वीडियो बनाकर किसी ने पूर्व ऊर्जा मंत्री यासर शाह को दिया। यासर शाह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर इस बस का वीडियो डालते हुए शिमला का आनंद बहराइच के बस में लेने की बात लिखी है।
ये है भाजपा सरकार में विकसित भारत की बिना शीशा लगी बस सेवा! एक तो उप्र में चिकित्सा सेवाएँ वैसे ही ठप्प हैं ऊपर से सवारियों को बीमार करनेवाली सर्द हवाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। उप्र की ठिठुरती सवारियाँ भाजपाइयों से पूछ रही हैं क्या लखनऊ-बहराइच की गाड़ी वाया शिमला-नैनीताल… pic.twitter.com/r7RZrCpHGV
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 6, 2024
इसी वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि डबल इंजन की सरकार में यह विकास हो रहा है। कम से कम डबल इंजन की सरकार डबल शीशा बस में लगवा दे। हालांकि यह वीडियो पूर्व ऊर्जा मंत्री और सपा मुखिया ने स्वयं किया है या किसी के द्वारा अकाउंट पर की गई है। इसकी पुष्टि अमृत विचार अखबार नहीं करता है। मालूम हो कि दो दिन पूर्व भी गंगापुर से लखनऊ जाने वाली बस के पीछे हिस्से से शीशा गायब था। जिसका वीडियो भी ऊर्जा मंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट पर डालकर सरकार पर हमला किया था।

बहराइच रोडवेज बस में लें शिमला का आनंद, खूब वायरल हो रहा है ये Video#bahraichroadways pic.twitter.com/VV43jD7BHa
— amrit vichar (@amritvicharlko) January 6, 2024
दो माह पुराना है मामला
गंगापुर से लखनऊ जाने वाली रोडवेज बस का शीशा दो माह पहले नहीं लगा था। उस बस में 13 मार्च 2023 और लखनऊ से आने वाली बस में 21 दिसंबर को ही शीशा लग गया था। अब सिर्फ विभाग और सरकार को बदनाम करने के लिए पोस्ट किया जा रहा है। इस पर कार्यवाई की तैयारी चल रही है। मुख्यालय को भी अवगत कराया गया है।
-प्रेम कुमार सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
ये भी पढ़ें -शाहाबाद की बेटी आद्या का फिल्मी सफर शुरू, विरक्त मूवी में गाया ये सांग मचा रहा है धूम
