अयोध्या: अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, भागे कारोबारी
अयोध्या, अमृत विचार। अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के लिए बदनाम थाना क्षेत्र के मरना में महाराजगंज पुलिस में छापेमारी की। छापेमारी देख कच्ची शराब के कारोबारी तो मौके से भाग निकले लेकिन पुलिस ने 12 भट्ठियों और लगभग 25 कुंतल लहन नष्ट कराई है। सोमवार को क्षेत्राधिकारी सदर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि एसएसपी …
अयोध्या, अमृत विचार। अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के लिए बदनाम थाना क्षेत्र के मरना में महाराजगंज पुलिस में छापेमारी की। छापेमारी देख कच्ची शराब के कारोबारी तो मौके से भाग निकले लेकिन पुलिस ने 12 भट्ठियों और लगभग 25 कुंतल लहन नष्ट कराई है।
सोमवार को क्षेत्राधिकारी सदर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के अभियान के तहत थाना महराजगंज पुलिस ने ग्राम मड़ना में दविश दी। पुलिस को देख कर अवैध शराब के कारोबारी मौके से भाग निकले। हालांकि पुलिस टीम ने कच्ची शराब का निमार्ण के लिए रखा करीब 25 कुन्तल लहन व 12 भट्ठियों को नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि चौकी प्रभारी पूरा बाजार को हवाई अब शराब निर्माण और बिक्री मेंशामिल व्यक्तियों को चिन्हित कर विधिक कार्यवाही का निर्देश दिया गया है।
