स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 के लिए प्रयागराज का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए हुआ चुनाव, नगर आयुक्त को राष्ट्रपति इस दिन करेंगी सम्मानित
प्रयागराज। प्रयागराज नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की सूची में शामिल करते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसमें शहर के नगर आयुक्त आईएएस चंद्र मोहन गर्ग को दिल्ली में 11 जनवरी को अवार्ड सेरेमनी में राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा।
मालूम हो कि केंद्र सरकार की ओर से कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में प्रयागराज नगर निगम को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। प्रयागराज नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। इसमें शहर के नगर आयुक्त आईएएस चंद्र मोहन गर्ग को दिल्ली में 11 जनवरी को अवार्ड सेरेमनी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजधानी दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित समारोह में प्रदान करेंगी।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में स्वच्छता के मानकों को पूरा करने पर भारत सरकार ने पिछले साल परीक्षण कराया गया था। परीक्षण के आधार पर राष्ट्रीय पुरस्कार स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की घोषणा की गई है। कुंभ नगरी प्रयागराज के नगर निगम को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार दिया जा रहा है। राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा से संबंधित पत्र शहरी आवासन और कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा की ओर से प्रयागराज नगर निगम को भेजा गया है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए प्रयागराज नगर निगम को चयनित किए जाने पर मेयर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने शहर वासियों को बधाई दी है। वहीं नगर आयुक्त आईएएस चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि प्रयागराज के नागरिकों का सहयोग हमें हमेशा मिलता रहा है। नगर निगम द्वारा स्वच्छता के प्रति समर्पित होकर किए गए योजना और प्रयागराज की जनता की वजह से यह सम्मान मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: माघ मेले में साधु-संतों को नहीं होनी चाहिये कोई असुविधा: एके शर्मा
