बरेली: रुविवि परीक्षा में 98 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे उपस्थित
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सोमवार को विभिन्न विषयों की मुख्य परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया गया। सोमवार को 6589 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें से 129 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस लिहाज से देखा जाए तो गैरहाजिर परीक्षार्थियों की संख्या महज दो प्रतिशत रही, जबकि छात्रों की …
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सोमवार को विभिन्न विषयों की मुख्य परीक्षा का आयोजन तीन पालियों में किया गया। सोमवार को 6589 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें से 129 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस लिहाज से देखा जाए तो गैरहाजिर परीक्षार्थियों की संख्या महज दो प्रतिशत रही, जबकि छात्रों की उपस्थिति करीब 98 प्रतिशत रही। परीक्षा के दौरान कोई नकलची भी नहीं पकड़ा गया।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध बरेली और मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों में 318 महाविद्यालयों में रुविवि की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। सोमवार को हुई परीक्षा के दौरान कोई भी नकचली नहीं पकड़ा गया। इस बारे में रुविवि के मीडिया प्रभारी डा. अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम पाली में 275 छात्र, 364 छात्राओं समेत 639 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी, जिसमें से पांच छात्र, एक छात्रा समेत छह परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
वहीं, द्वितीय पाली में महज 20 छात्र, 19 छात्राओं समेत कुल 39 परीक्षार्थी नामांकित थे, जिसमें महज एक छात्रा अनुपस्थित रही। जबकि तृतीय पाली की परीक्षा के दौरान 2889 छात्र, 2799 छात्राओं समेत 5911 परीक्षार्थी नामांकित थे, जिसमें से 67 छात्र, 55 छात्राओं समेत 122 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
