प्रयागराज: दिल्ली से आई नारकोटिक्स टीम ने पकड़ी एक करोड़ की नशीली दवाएं 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। सोहबतियाबाग स्थित मेसर्स वीके इंटरप्राइजेज के ठिकाने पर शुक्रवार को दिल्ली से आई केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो टीम ने छापेमारी की। जहां लगभग एक करोड़ रुपये की नशीली दवाएं बरामद की गई। इस अवैध दवा सिंडिकेट के मामले में एक अभियुक्त आरोपी विक्रेता विपुल तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मौके से नशीली दवाओं का जो जखीरा बरामद हुआ है, उनमें दवाएं, इंजेक्शन, सिरप आदि शामिल हैं। 

शुक्रवार को टीम ने वीके इंटरप्राइजेज सोबतियाबाग में दिल्ली से आई नारकोटिक्स टीम ने छापा मारा। इस दौरान यहां भारी मात्रा में नशीली दवाएं गईं गई। इस बड़ी कार्रवाई में प्रयागराज के ड्रग इंस्पेक्टर संतोष पटेल  भी थे। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच आगे बढऩे पर कई और लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा।
अफसरों ने बताया कि वह वीके इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म चलाता था। उसके बारे में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो को नशीली दवाएं बेचने की खबर मिली थी। जिसके बाद गुरुवार को नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम लखनऊ पहुंची और वहां से इंस्पेक्टर प्रवीण धुल, उप निरीक्षक गौरव शर्मा, दीपेंद्र कुमार के साथ प्रयागराज आ गई और यह बड़ी कार्रवाई की गई है।

कौन सी दवाएं हुई बरामद
केटामाइन 6273 शीशी, ट्रामाडोल टैबलेट 4530, ट्रामाडोल कैप्सूल 113616, ट्रामाडोल इंजेक्शन 12150, अल्प्राजोलम टैबलेट 136200, डायजापाम टैबलेट 8600, डायजापाम इंजेक्शन 1200, क्लोनाजेपम टैबलेट 8500, क्लोर्डियाजेपॉक्साइड टैबलेट 300, लोराजेपम इंजेक्शन 3910, नाइट्राजेपम टैबलेट 4100, कोडीन फास्फेट टैबलेट 150, कोडीन फास्फेट सिरप 890, एटिजोलम टैबलेट 200, क्लोबजम टैबलेट 3200, पेंटाजोसाइन इंजेक्शन 26890, ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन 1225, ब्यूप्रेनोर्फिन पैच 12, फेंटेनल पैच 309, फेंटेनल शीशी/इंजेक्शन 2817, ओपियम टैबलेट 225, मिडाजोलम शीशी 325, मॉर्फिन सल्फेट इंजेक्शन 140 और मॉर्फिन सल्फेट टैबलेट 660।

ये भी पढ़ें- प्रयागराज: सूर्यदेव जिले में नहीं दे रहे दर्शन, गलन से लोग हुए बेजार, न्यूनतम पारा 9 डिग्री पर पहुंचा

संबंधित समाचार