बदायूं: पशु क्रूरता पर लिखवाई रिपोर्ट, घायल सांप का दिल्ली भेजकर कराया इलाज...ऐसा है यह पशु प्रेमी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। चूहा, कुत्ता, बिल्ली हो या गोवंश। इन पर क्रूरता करने पर सजा का प्रावधान है। इसके बाद भी जगह-जगह पशु क्रूरता के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई करा रहे हैं पशु प्रेमी विकेंद्र शर्मा। जो पशु क्रूरता पर अब तक 40 से ज्यादा लोगों पर मुकदमा करा चुके हैं।

शे4

गोवंश, कुत्ता मारने से लेकर चूहा मारने पर भी मुकदमा लिखवाया। सड़क पर घायल मिले जीवों का अपने घर पर इलाज करते हैं। डेढ़ हजार से ज्यादा रेस्क्यू कर चुके हैं। अब तो पशुओं पर क्रूरता करने पर लोग बोलते हैं ऐसा मत करो वर्ना पशु प्रेमी रिपोर्ट लिखवा देगा।

शे6

बदायूं शहर के मोहल्ला विकेंद्र शर्मा ने वर्ष 2007 में अपने घर की गली में घायल पिल्ले को देखा। दवा दिलाने के साथ उसकी सेवा की। बस यहीं से शुरू हो गया उनका पशु प्रेम। उन्होंने मदद एक कारवां नाम से संस्था खोली। असहाय पशुओं का निशुल्क इलाज शुरू किया। उनका काम देखकर सुल्तानपुर की सांसद मेनका गांधी की पीपल्स फॉर एनिमल्स संस्था ने उन्हें अध्यक्ष बनाया। 

उन्होंने साल 2022 में चूहा को नाले में डुबोकर मारने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें चार्जशीट लगी। कुत्ते, बंदर, गोवंश को मारने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। नालों में घुसकर पशुओं को बाहर निकालने के उनके कई मामले हैं। वह घायल जीवों को अपने घर ले जाकर इलाज भी करते हैं। 

शे5

इलाज के लिए दिल्ली भेजा था सांप
जिले में किसी के घर या प्रतिष्ठान पर सांप निकलने पर लोग विकेंद्र शर्मा को फोन करके बुलाते हैं। वह अब तक 1500 से ज्यादा सांपों को घरों से निकलकर जंगल में सुरक्षित छोड़ चुके हैं। 2023 में गांव सिलहरी में निकले एक सांप को उन्होंने मेनका गांधी से बात करने के बाद एंबुलेंस से दिल्ली के वाइल्ड लाइफ एसओएस सेंटर भेजकर इलाज कराया था। सांप मिलने की सूचना पर वन विभाग भी विकेंद्र शर्मा को ही बुलाता है। उन्होंने बताया कि हर सांप जहरीला नहीं होता। उन्होंने इंडियन स्नेक किताब से सांपों की जानकारी की। जिसके चलते आसानी से सांप पकड़ लेते हैं।

ये भी पढे़ं- बदायूं: राजस्व गांव में शुरू हुआ रियल टाइम क्रॉप सर्वे 

 

 

संबंधित समाचार