बरेली: सामाजिक संस्थाओं ने मनाई शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संकल्प सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था द्वारा सोमवार को मॉडल टाउन स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 113वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने मांग की शहीद भगत सिंह के नाम पर राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाना चाहिए। इससे पूर्व पदाधिकारियों ने भगत सिंह की मूर्ति पर …

बरेली, अमृत विचार। संकल्प सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था द्वारा सोमवार को मॉडल टाउन स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 113वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने मांग की शहीद भगत सिंह के नाम पर राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाना चाहिए। इससे पूर्व पदाधिकारियों ने भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा, महामंत्री विनोद कुमार गुप्ता, मंत्री गुरविंदर सिंह, मीडिया प्रभारी इंद्रदेव त्रिवेदी, महेंद्र पाल, तिलक राज, भूपेंद्र सिंह, सरदार मनमोहन सिंह, अश्विनी ओबराय, सुभाष, डा. रवि प्रकाश शर्मा, निर्मल कक्कड़, वीरेंद्र अटल आदि लोग मौजूद रहे।

गौरव सेनानी एकीकरण कल्याण समिति ने समिति के केंद्रीय कार्यालय पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 113वीं जंयती मनाई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। समिति के सचिव सूबेदार शिशु पाल मौर्य ने बताया कि सरदार भगत सिंह ने 23 वर्ष की आयु में वो कर दिया जो लोग 100 वर्ष की आयु में भी नहीं कर पाते। इस मौके पर नसीम खान, एमपी सिंह, सत्येंद्र यादव, बावू सिंह, शिशुपाल मौर्य, योगेश मिश्रा, एससी गुप्ता, खलील अहमद, मेघराज मौर्य, वेगराज गंगवार आदि लोग रहे।

मानव सेवा क्लब द्वारा सेलेक्शन प्वाइंट स्थित शहीद पकंज अरोरा स्मारक पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 113 वीं जंयती मनाई गई। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर रजनीश सक्सेना, वेद प्रकाश सक्सेना, अनूप सिन्हा, दिवयांश सक्सेना, आदि लोग शामिल रहे।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bareilly Photo Exhibition : बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में लगेगी ऐसी फोटो प्रदर्शनी, जहां तस्वीरों में दिखेगा 200 साल का भारत
Shravasti News: मिशन 2027 से पहले बसपा में बड़ा एक्शन! हाजी ददन खान निष्कासित, बोले- जनसमर्थन से घबराकर रचा गया षड्यंत्र
Raebareli News: छह साल बाद आदित्य हत्याकांड का फैसला, सपा नेता आरपी यादव और सोमू ढाबा संचालक समेत 14 को उम्रकैद
Amethi News : शौचालय के गड्ढे ने खोला जमीन का राज! अमेठी में मिट्टी के नीचे दबे मिले तांबे के 29 गोले, इलाके में मचा हड़कंप
यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट : नवंबर में आएगी पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट! इसके बाद शुरू होगी आरक्षण प्रक्रिया