बहराइच प्रशासन ने अवैध खनन पर की बड़ी कार्रवाई, 10 वाहन सीज 8 का काटा चालान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले में हो रहे अवैध खनन पर अंकुश के लिए बड़ी कार्रवाई हुई है। 10 वाहनों को जिला खनन अधिकारी की ओर से सीज किया गया है। जबकि आठ का तगड़े जुर्माने के साथ चालान काटा गया है।

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध बालू खनन धड़ल्ले से हो रही है। इसको लेकर क्षेत्र के लोग डीएम मोनिका रानी और जिला खनन अधिकारी से शिकायत करते हैं। जिलाधिकारी मोनिका रानी और अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव के निर्देशन में जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। जिला खनन अधिकारी ने बताया कि शनिवार से लेकर एक जनवरी तक 10 वाहन सीज किए गए हैं। इनके विरुद्ध संबंधित थाने में केस दर्ज कराया गया है। जबकि आठ वाहनों का चालान किया गया है। उन्होंने बताया कि सीज वाहनों में ट्रैक्टर ट्राली, ट्रक और डंपर शामिल है। इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है।

ये भी पढ़ें -Kanpur News: अराजक तत्वों ने तोड़ी बाबा भीमराव आंबेडकर की मूर्ति, भीम आर्मी का प्रदर्शन...

संबंधित समाचार