रामपुर : निजी क्लीनिक में भर्ती महिला की मौत, मचा हंगामा...परिजनों ने लगाया स्टाफ पर लापरवाही का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस कराया मामला शांत, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राहे रजा का मामला

रामपुर, अमृत विचार। निजी अस्पताल में भर्ती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसकी जानकारी मिलने के बाद परिजनों में हंगामा मच गया। सूचना के बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद किसी तरह से मामले को शांत कराया।

rampur image 1

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला चादर वाला बाग निवासी राहुल ने अपनी पत्नी मंजू उम्र 30 साल को पांच जनवरी को पित्ते के आपेरशन के लिए सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राहे रजा पर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसका उपचार चल रहा था।

rampur image 2

रविवार दोपहर को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। वही पर रोना पीटना शुरू कर दिया। स्टॉफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस आ गई। उसके बाद सिविल लाइन इंस्पेक्टर पंकज पंत भी पहुंच गए। महिला की मौत पर रो रहे परिजनों को  किसी तरह से शांत कराया। उसके बाद मामले की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें : रामपुर: पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौ तस्कर के पैर में मारी गोली, भर्ती

संबंधित समाचार