रामपुर: पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौ तस्कर के पैर में मारी गोली, भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर गो तस्कर से की पूछताछ, शनिवार को शहजादनगर पुलिस चला रही थी चेकिंग

रामपुर, अमृत विचार। शहजादनगर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गौ तस्कर के पैर में गोली मारकर उसको घायल कर दिया। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा बाइक और कारतूस मिले हैं। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती  कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल पहुंचकर  घायल से जानकारी ली।

WhatsApp Image 2024-01-06 at 8.22.28 PM

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देश पर अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार शाम को शहजादनगर पुलिस चेकिंग अभियान  चला रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक पशु तस्कर बाइक से आ रहा है। उसके बाद पुलिस ने मगरमऊ के पास घेराबंदी कर दी। इस बीच पुलिस ने शक होने पर सामने से आ रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया,तो वह पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर जंगल की ओर भागा। पुलिस को पीछे आता देखकर टीम पर फायरिंग कर दी । पुलिस ने अपने आप को बचाते हुए गो तस्कर पर फायरिंग कर दी।

 जिससे उसके बांये पैर में गोली लग जाने से वहीं पर गिर गया। पुलिस ने उसको घेराबंदी कर पकड़ लिया। इसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने के बाद एसपी अस्पताल पहुंच गए और गो तस्कर से पूछताछ की। इस मामले में पुलिस ने गो तस्कर के खिलाफ जानलेवा हमले  में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को उसके पास से बिना नबंर की बाइक,एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया।पुलिस के मुताबिक गो तस्कर गंज थाना क्षेत्र के घेर नज्जू खां निवासी शहबाज है। जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

सीएस एक्ट और अन्य धाराओं में नौ मुकदमें दर्ज
पुलिस का कहना है कि आरोपी शहबाज की काफी समय से तलाश थी। कई बार उसके घर पर दबिश दी थी।शनिवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसको गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के ऊपर नौ मुकदमें दर्ज हैं।

पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि गो तस्कर बाइक से आ रहा है। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की, तो वह जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपने आप को बचाते हुए बदमाश के पैर में गोली मारी,  जिससे वह घायल हो गया। उसको अस्पताल में भर्ती कराया  है। - राजेश द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक

ये भी पढ़ें:- रामपुर: घने कोहरे ने सुस्त की जिंदगी की रफ्तार, ठिठुरन बढ़ने पर लोगों ने अलाव जलाकर सेंके हाथ

संबंधित समाचार