अयोध्या: अवध विश्विद्यालय के छात्र कर्नल जय प्रकाश ने माउंट किलिमंजारो पर लहराया तिरंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभाग के छात्र कर्नल जय प्रकाश ने विश्व के सबसे ऊँचे पर्वत पर चढ़ाई करके कीर्तिमान स्थापित किया। किलिमंजारो पर्वत दुनिया का सबसे ऊंचा मुक्त-खड़ा पर्वत है। इसके साथ ही विश्व का चौथा सबसे उभरा पर्वत है जो आधार से 19,298 फीट ऊंचा है। 

एमबीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र कर्नल जय प्रकाश की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने हर्ष व्यक्त किया है।व्यवसाय प्रबंध एवं उद्यमिता विभागाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने बताया विद्यार्थी कर्नल जय प्रकाश ने 5 जनवरी को सुबह सात बजे विश्व के सबसे ऊँचे पर्वत पर चढ़ाई करके मुकाम हासिल किया। प्रतिकूल मौसम होने के बावजूद चार दिन और कुछ घंटों मे सफलता प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें:-जरा याद करो कुर्बानी..., रायबरेली के मुंशीगंज गोली कांड की याद से सिहर उठती रूह, 750 किसानों की गई थी जान

संबंधित समाचार