बरेली: 1.35 लाख अभ्यर्थियों ने पूरी की प्रवेश प्रक्रिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने में महज दो दिन बचे हैं। पंजीकरण करा चुके अभ्यर्थियों में से करीब 33 हजार छात्र-छात्राओं ने अब तक ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाई है। ऐसे में इन 33 हजार छात्र-छात्राओं के पास …

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले (एमजेपी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर पर दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया समाप्त होने में महज दो दिन बचे हैं। पंजीकरण करा चुके अभ्यर्थियों में से करीब 33 हजार छात्र-छात्राओं ने अब तक ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाई है। ऐसे में इन 33 हजार छात्र-छात्राओं के पास प्रवेश पक्रिया पूरी करने के लिए महज मंगलवार और बुधवार का समय बचा है। प्रथम और द्वितीय चरण को मिलाकर अब तक एक लाख 35 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं।

इस बारे में रुविवि के मीडिया प्रभारी डा. अमित कुमार सिंह ने बताया कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध बरेली और मुरादाबाद मंडल के नौ जिलों में संचालित करीब 550 महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया जारी है, जो 30 सितंबर तक जारी रहेगी। स्नातक स्तर पर प्रवेश पाने वाले के लिए अब तक 1.69 लाख अभ्यर्थी पंजीकरण करा चुके हैं। रुविवि से संबद्ध महाविद्यालयों में 28 सितंबर को 860 अभ्यर्थियों ने प्रवेश प्रक्रिया को पूरा किया। अब तक प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 135835 पहुंच गई है।

संबंधित समाचार