लखनऊ : नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, इन इलाकों में हुई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। नगर निगम की तरफ से सोमवार को प्रतिबंधित पॉलीथीन, अवैध प्रचार सामग्री, अतिक्रमण, बड़े बकायेदारो के विरुद्ध गृहकर वसूली के लिए अभियान चलाया गया। साथ ही गृहकर के लिए जोनवार कैम्प भी लगाये गये।

जोन-2 में अवैध बैनर, पोस्टर होर्डिंग हटाने की कार्रवाई के दौरान 20 बैनर 35 अन्य प्रचार सामग्री हटयी गई। इसके अलावा ऐशबाग में स्थित रामलीला मैदान से कोयला मडीं से नादान महल रोड़ तक अवैध अतिक्रमण भी हटाया गया है। वहीं राजेन्द्र नगर में वसूली व कर निर्धारण के लिए कैम्प लगाया गया जिसमें रु. 14760 की धनराशि जमा की गई। जोन-3 में कुर्सीरोड पर संतोषी मंदिर से महावीर इण्टर कॉलेज होते हुए सीतापुर रोड तक से लगभग 44 अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया और ट्रक सामान जब्त किया गया। जोन-5 में अतिक्रमण के खिलाफ चले अभियान में 1400 शमन शुल्क वसूला गया।

जोन-7 में पॉलीटेनिक चौराहा से तिवारीगंज और कन्वेंशन सेन्टर के आस-पास क्षेत्र में अभियान चलाया गया। जिसमें जुमार्न के रूप में 3000 रूपये नगर निगम ने वसूला है। वहीं जोन-8 के बड़े बकायेदारो से डोर-टू-डोर सम्पर्क किया गया। जिससे कुल 7,60,000 की वसूली की गयी।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : अकबरनगर के लोगों को मिला प्रधानमंत्री आवास का आवंटन पत्र, जमा करने होंगे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका