Kanpur: 13 वर्षीय बच्ची ने डॉक्टर पर लगाया छेड़खानी का आरोप, परिजनों का हंगामा, डॉक्टर ने दी यह दलील...

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर में 13 वर्षीय बच्ची ने डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।

कानपुर में एक 13 वर्षीय बच्ची ने डॉक्टर पर जांच के नाम पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। इस पर परिजन गुस्सा गए और डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए डॉयल 112 में कॉल कर पुलिस बुला ली।

कानपुर, अमृत विचार। रावतपुर स्थित कार्डियोलॉजी संस्थान में चमनगंज निवासी एक 13 वर्षीय बच्ची ने डॉक्टर पर जांच के नाम पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया। वह लैब से बाहर पहुंची और जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजन गुस्सा गए और डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए डॉयल 112 में कॉल कर पुलिस बुला ली। 

पुलिस ने बच्ची, उसके परिजन और डॉक्टर से पूछताछ की। निदेशक प्रो.राकेश वर्मा ने बताया कि इको जांच के लिए बच्ची अपने पिता के साथ आई थी। लैब में डॉक्टर के साथ महिला डॉक्टर व स्टाफ मौजूद थी। इको जांच के लिए बॉडी पार्ट को टच करना पड़ता है। लैब में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अगर फिर भी बच्ची या उनके पिता को कोई आशंका है तो मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की जाएगी। साथ ही उनके द्वारा बताए बिंदुओं को भी जांच में शामिल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Unnao: फसल की रखवाली कर रहे वृद्ध को उतारा मौत के घाट, ट्यूबवेल के कमरे से मिला शव.. परिजनों का रंजिश से इंकार...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दिल्ली होटल अग्निकांड : अग्रवाल फैमिली का गुरुग्राम में एक साथ अंतिम संस्कार, रिश्तेदारों ने दी मुखाग्नि
अंतरजनपदीय स्थानांतरण पर लगी रोक : शिक्षकों के नहीं होंगे तबादले, विशेष परिस्थितियों में मिलेगी अनुमति
मोदी सरकार के 12 साल : UP में कल से चलेगा जनभागीदारी अभियान, जिलों में रात्रि प्रवास करेंगे मंत्री, CM योगी ने दिए दिशा-निर्देश
सीजेपी ने जेईई डेटा सार्वजनिक होने को लेकर सरकार पर निशाना साधा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग
कानपुर में मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय बोले- मोदी सरकार के 12 वर्ष भारत के उत्कर्ष, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के स्वर्णिम वर्ष