प्लास्टिक कचरे से मुक्त होगी अयोध्या नगरी, CM योगी करेंगे इस स्पेशल मशीन का लोकार्पण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए सर्किट हाउस में नगर निगम द्वारा लगाई गई कपड़े से बने थेलो की वेंडिंग मशीन का लोकार्पण एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विकल्प संबंधित प्रदर्शनी का उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस उद्घाटन से पहले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार वन पर्यावरण जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने यहाँ पहुंच कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। कोई भी विक्रेता पॉलिथीन में सामान देता है। अब मक्का के बने हुए बैग में दुकानदार को दिए जाएंगे। राज्य मंत्री ने कहा कि रामलला अपने गर्भ ग्रह में विराजमान होने जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में संदेश देना है कि उत्तर प्रदेश प्लास्टिक मुक्त हो।
 
एडिशनल डायरेक्टर रितु सोहाल ने बताया कि प्लास्टिक का एक अभियान हम लोगों ने शुरू किया है। अयोध्या को प्लास्टिक से मुक्त करना है। इस कपड़े के बैग की प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण करेंगे। जिसमें 10 से 12 स्टाल लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें -अयोध्या पहुंचे CM योगी, हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन

संबंधित समाचार